ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / BJP ने शाह की वर्चुअल रैली को लेकर झोंकी ताकत, विधायकों के साथ...

BJP ने शाह की वर्चुअल रैली को लेकर झोंकी ताकत, विधायकों के साथ प्रदेश नेतृत्व की हुई बैठक

03-Jun-2020 10:41 AM

PATNA : आगामी 7 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली होने वाली है. बिहार में शाह की इस रैली को चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी नेता लगातार तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं और आज बिहार में पार्टी के सभी विधायकों के साथ प्रदेश नेतृत्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई. 

विधायकों को मिली जिम्मेवारी

अमित शाह की पहली रैली 7 जून को होने वाली है. संगठन ने इसको दो स्तर पर वर्चुअल तरीके से जुड़ने का फैसला किया है. उत्तर और दक्षिण बिहार के अलग-अलग सेक्शन में अलग-अलग सोर्स से अमित शाह लाइव होंगे. पार्टी के विधायकों को यह जिम्मा दिया जा रहा है कि वह इस वर्चुअल रैली में ज्यादा से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोड़ सकें.


कार्यकर्ताओं का रखा जाएगा पूरा डाटा

दरअसल बीजेपी इस वर्चुअल रैली में जुड़ने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूरा डाटा रखना चाहती है. साथ ही साथ रैली के दौरान जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या भी सार्वजनिक करना चाहती है. लिहाजा हर स्तर पर इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार है अब एक्टिवेट मोड में आकर पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों को टास्क कर दिया जा रहा है.