Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच
24-Sep-2019 03:52 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इकलौते बीजेपी सांसद नहीं है जो नीतीश सरकार से नाराज हैं। औरंगाबाद से बीजेपी सांसद सुशील सिंह भी नीतीश सरकार की कार्यशैली से खफा हैं। सुशील सिंह की नाराजगी ऐसी है कि वह राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भी लिख चुके हैं।
दरअसल सुशील सिंह अपने संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद के सूखाग्रस्त इलाकों को राज्य सरकार की तरफ से नजरअंदाज किए जाने से खफा हैं। सुशील सिंह का आरोप है कि राज्य सरकार ने जिन इलाकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है उनकी पहचान करने में जल्दबाजी की गई है। सरकार की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट जमीन पर सही नहीं दिखती।
अपने संसदीय क्षेत्र के कई पंचायतों को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किए जाने से बीजेपी सांसद नाराज हैं। उन्होंने इस मामले में बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। 18 सितंबर को मुख्य सचिव दीपक कुमार को भेजे गए पत्र में सुशील सिंह ने कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र के सूखाग्रस्त इलाकों के चयन में गड़बड़ी हुई है। औरंगाबाद के कुछ पंचायतों को ही सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया गया है जबकि इस वर्ष औसत से काफी कम बारिश हुई है। सुशील सिंह ने कहा है कि सूखाग्रस्त इलाकों के चयन में गड़बड़ी से किसानों में आक्रोश है लिहाजा इसे तुरंत सुधार करते हुए प्रभावित किसानों तक मदद पहुंचाई जाए। गिरिराज सिंह के अलावे सुशील सिंह का यह आरोप इस सियासी चर्चा को बल दे रहा है कि क्या वाकई बीजेपी सांसदों के इलाके में लोगों तक सरकार की मदद नहीं पहुंच रही है।