चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
06-Jul-2020 12:27 PM
PATNA : भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी संजय मयूख की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ गई है. राहत की बात यह है कि संजय मयूख कोरोना निगेटिव पाए गए है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बिहार से लेकर केंद्र तक के बड़े पार्टी नेताओं पर से संक्रमण का खतरा टल गया है. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के बाद संजय मयूख का भी टेस्ट सैंपल लिया गया था और अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने संजय मयूख को दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित होने पर शपथ दिलवाई थी. संजय मयूख शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली चले गए थे. बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के तौर पर वह लगातार पार्टी मुख्यालय में सक्रिय थे. संजय मयूख बिहार बीजेपी नेताओं के साथ-साथ पार्टी के केंद्रीय नेताओं के बीच संपर्क में थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, निर्मला सीतारमण, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई लोगों से उनका मिलना जुलना हुआ था. दिल्ली पार्टी मुख्यालय में आने वाले हर नेता से संजय मयूख का वास्ता पड़ा था. ऐसे में अगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती तो संक्रमण का खतरा बीजेपी के अंदर बड़े पैमाने पर जाता.
लेकिन अब संजय मयूख की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सब ने राहत की सांस ली है. इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार समेत मुख्यमंत्री आवास के 16 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है. विधान पार्षद गुलाम गौस को सुनील सिंह समेत अन्य नेताओं के टेस्ट सैंपल रविवार को लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.