बीड़ी जलाते ही लगी आग, 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत; दो महीने पहले लगा था PNG गैस कनेक्शन FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए नया नियम और कैसे मिलेगा फायदा Bank Holiday : अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
24-Apr-2022 12:00 PM
PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने न सिर्फ बाबू वीर कुंवर सिंह का अपमान किया हैं बल्कि बिहार के लोगों के साथ छलावा भी किया। यह बातें रविवार को पटना एयरपोर्ट पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को केंद्रीय मंत्री से उम्मीद थी कि वो कोई खास सौगात लेकर आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उनहोंने न तो रोजगार की बात की और न ही महंगाई पर कुछ कहा।
बता दें कि जगदीशपुर के दुलौर में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को भाजपा ने इस बार विजयोत्सव दिवस के रूप में मनाया। इसकी तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने से लोग काफी ज्यादा उत्साहित थे। पूरे बिहार से लोगों को इस कार्यक्रम में बुलाया गया था। लोगों को उमीद थी कि अमित शाह विजयोत्सव के मौके पर बिहार के लोगों को कोई विशेष सौगात देंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
ऐसे में विपक्ष भाजपा पर हमलावर बना हुआ है। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि अमित शाह मंच से युवाओं के लिए रोजगार की बात करेंगे। यह बतायेंगे कि 19 लाख में से कितने युवाओं को रोजगार दिया। महंगाई पर बोलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अमित शाह ने जिसकी मूर्ति पर मल्यार्पण किया उनके परिजन को थाने में मार दिया गया, मंच से उसपर भी कुछ नहीं बोले। ऐसे में बिहार के लोग उनपर कैसे विश्वास करेंगे। आगे तेजस्वी ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह की पौत्र बधू को उसी दिन घर में कैद रखा जाता है, वो खुद मीडिया में आकर ये बात कह रही हैं।
वहीं राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो भाजपा बाबू कुंवर सिंह की जयंती को विजयोत्सव दिवस के रूप में मनाने के बाद पूरे प्रदेश में एक जाति विशेष को काफी हद तक अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही। हालांकि ये आने वाला समय बतायेगा कि भाजपा को इसका कितना फायदा मिलेगा।