अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
23-Nov-2021 08:39 AM
PATNA: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज शाम पटना में बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संवाद सचिवालय के अंदर कैबिनेट की बैठक शाम 4:30 बजे शुरू होगी। इस बैठक के दौरान में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। बता दें अगले हफ्ते शुरू होने जा रहे बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पहले इस बात की चर्चा थी कि आज यानी 23 नवंबर को कैबिनेट की बैठक कर वाल्मीकि नगर में आयोजित की जाएगी लेकिन अब यह बैठक पटना में ही हो रही है।
सूत्रों की मानें तो वाल्मीकि नगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कैबिनेट की बैठक करना चाहते थे लेकिन बीजेपी के कारण इसे टालना पड़ा। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पटना में बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के उन तमाम चेहरों को भी मौजूद रहना है जो राज्य कैबिनेट में शामिल हैं। ऐसे में वाल्मीकि नगर के अंदर कैबिनेट की बैठक बुलाने से परेशानी होती लिहाजा इस फैसले को बदल दिया गया। दूसरी तरफ जेडीयू भी 24 नवंबर को नीतीश सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक के कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर भी राज्य मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों को परेशानी होती।
आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में किन प्रस्तावों पर मुहर लगती है इस पर सबकी नजरें टिकी होंगी। लेकिन खास बात यह है कि सरकार अपना एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद कई बड़े प्रस्तावों पर आज सहमति दे सकती है।