ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत

Home / news / BJP के बड़बोले नेताओं से JDU परेशान, त्यागी ने लगाम लगाने को कहा

BJP के बड़बोले नेताओं से JDU परेशान, त्यागी ने लगाम लगाने को कहा

09-Jan-2020 08:46 AM

DELHI : विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में नेतृत्व परिवर्तन पर बयान देने वाले बीजेपी के नेता जेडीयू को रास नहीं आ रहे। बीजेपी के बड़बोले नेताओं ने जेडीयू की परेशानी बढ़ा दी है और यही वजह है कि अब जेडीयू बीजेपी नेतृत्व से इन बयानों पर लगाम लगाने की अपील कर रहा है। बीजेपी एमएलसी संजय पासवान लगातार बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चेहरा बदले जाने की मांग कर रहे हैं। संजय पासवान के इस बयान पर जेडीयू भड़का हुआ है। 


जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने इस मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हस्तक्षेप करने की अपील की है। त्यागी ने कहा है कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है और संजय पासवान उसके सदस्य रहते हुए लगातार गैर अनुशासित बयानबाजी कर रहे हैं। अमित करते हैं कि अमित शाह इसका संज्ञान लेंगे और आगे इस तरह के बयानों पर रोक लगेगी। 


आपको बता दें कि संजय पासवान ने बुधवार को एक बार फिर से अपने बयान में कहा था कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री के तौर पर बीजेपी का चेहरा देखना चाहती है। जेडीयू को संजय पासवान का यह बयान रास नहीं आया और अब त्यागी कह रहे हैं कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही है। नीतीश के नेतृत्व को लेकर बीजेपी अध्यक्ष के साथ-साथ एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपनी सहमति जाहिर की थी।