मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
24-Aug-2021 02:30 PM
PATNA: प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं। वही बीजेपी के बाद आज से जेडीयू पार्टी की तरफ से भी जनता दरबार का कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। जनता दरबार के पहले दिन जेडीयू प्रदेश कार्यालय में जेडीयू कोटे के मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। जेडीयू के जनता दरबार में पहले दिन तीन मंत्रियों को शामिल होना था लेकिन आज सिर्फ खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ही जनता दरबार में नजर आईं।
जेडीयू पार्टी दफ्तर में आज से शुरू हुई जनता दरबार में काफी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता पहुंचे थे। जिनकी समस्याओं को मंत्री लेसी सिंह ने सुना और उसके बाद संबंंधित अधिकारियों को फोन कर मामले को देखे जाने की बात कही। मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि कई मामले तो खुद उनके विभाग से ही जुड़ा हुआ था। वही कई मामले शिक्षा और पुलिस विभाग से थे। मंत्री लेसी सिंह ने संबंधित एसपी और डीआईजी को फोन कर मामले को देखे जाने की बात कही।
वही छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दर्ज एक केस के संबंध में उन्होंने डीआईजी को फोन पर कहा कि जेडीयू कार्यालय में आज से जनता दरबार शुरू हुआ है जहां छपरा से एक व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पहुंचा है। इस मामले को जरा अपने स्तर से देख लिजिए। वही इस दौरान पुलिस विभाग से जुड़े कई मामले भी जेडीयू के जनता दरबार में आए। जेडीयू पार्टी दफ्तर में आयोजित जनता दरबार में खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी।
मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों से संबंधित मामले को लेकर लोग जनता दरबार में आए थे। पहले भी पार्टी की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया था। आज करीब दो दर्जन फरियादी अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार आए थे। विभिन्न विभागों से संबंधित मामले थे। ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग समेत कई विभागों से संबंधित शिकायते लेकर लोग पार्टी दफ्तर पहुंचे थे।
कई मामले पर तुरंत एक्शन लिया गया और संबंधित अधिकारियों से बात की गयी। वही जातीय जनगणना पर लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्षों से जातिगत जनगणना के पक्ष में रहे हैं। उसी को लेकर विपक्ष के साथियों के साथ एक डेलिगेशन प्रधानमंत्री से सोमवार को मिला था। पीएम मोदी ने भी इस मामले को गंभीरता से सुना।
जातीय जनगणना पर फैसला केंद्र सरकार को लेना है। वही जेडीयू विधायक गोपाल मंडल द्वारा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से इस्तीफे की मांग पर लेसी सिंह ने कहा कि इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए। लोगों को संयम रखनी चाहिए।