ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / सूबे में शिक्षा व्यवस्था को लेकर BJP का RJD पर पलटवार, विपक्ष को...

सूबे में शिक्षा व्यवस्था को लेकर BJP का RJD पर पलटवार, विपक्ष को विकास नहीं दिखता - अरविंद सिंह

29-Jun-2020 09:29 PM

PATNA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से नीतीश सरकार पर निशाना साधा जाना बीजेपी को रास नहीं आया है। बीजेपी ने अब आरजेडी पर पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि जिनकी आंखों पर अज्ञानता का काला चश्मा चढ़ा होता है वह पूरी दुनिया को अंधेरे में देखते हैं। बिहार में ऐसी ही स्थिति विपक्षी दल के नेता की है। उनको यह नजर नहीं आ रहा कि बिहार के अंदर शिक्षा के क्षेत्र में कितना विकास किया गया।


अरविंद कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि राज्य में शैक्षणिक स्थिति बेहतर होने से सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों को विश्वास बढ़ा है। स्कूल जानेवाले बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आज आत्मविश्वास से लबरेज होकर बेटियां साइकिल से स्कूल जाती हैं। 10वीं, 12वीं व अन्य परीक्षाओं में बेटियां अव्वल आ रही हैं। बिहार में दो केंद्रीय विश्वविद्यालय, निफ़्ट, आईआईटी, एनआईटी,  एम्स सहित कई इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि व  प्रबंध संस्थान हैं। ये संस्थान राज्य के शैक्षिक विकास की कहानी कहते हैं। 


बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि बिहार विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है और वह दिन दूर नहीं जब बिहार के शैक्षिक संस्थान भी देश के शीर्ष शैक्षिक संस्थान की सूची में शामिल होंगे। बिहार के शैक्षिक संस्थानों पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के युवा नेता पहले  ये बता दें कि बिहार में 15 साल पहले शिक्षा की क्या स्थिति थी ?