Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
12-Sep-2021 06:32 AM
MOTIHARI : बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों के कहर के बीच सत्ताधारी पार्टियों के नेता भी सत्ता के गुरूर में कानून को ठेंगा दिखाने लगे हैं. पूर्वी चंपारण में ऐसा ही मामला सामने आया है. बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने एक पार्टी में जश्न मनाने के लिए ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की. प्रशासन खामोश ही बैठा था लेकिन जब इसका वीडियो वायरल हो गया तो केस दर्ज करना पड़ा है.
मुखिया पति भी हैं जिलाध्यक्ष के भाई
मामला पूर्वी चंपारण जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना के भाई जयप्रकाश अस्थाना से जुडा है. जयप्रकाश अस्थाना न सिर्फ बीजेपी के जिलाध्यक्ष के भाई हैं बल्कि उनकी पत्नी कल्याणपुर के पिपराखेम पंचायत की मुखिया भी हैं. पुलिस ने जयप्रकाश अस्थाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वह भी तब उनका वायरल वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दरअसल एक पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें जयप्रकाश अस्थाना रहाथ में पिस्टल लहराते हुए ताबडतोड फायरिंग कर रहे हैं. उनके कदम भी बहके बहके से लग रहे हैं. लेकिन पुलिस उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि नहीं कर रही है. पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. कल्याणपुर थाने के थानेदार बालेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि उनके थाने में जयप्रकाश अस्थाना, वीर बहादुर प्रसाद, दीपक कुमार सहित तीन नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. थानेदार कह रहे हैं कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जो नतीजा सामने आयेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी.
रसूखदार पर मेहरबानी
हालांकि सवाल ये उठ रहा है कि क्या पुलिस बीजेपी के जिलाध्यक्ष के भाई पर मेहरबानी दिखा रही है. जश्न मनाने के लिए हर्ष फायरिंग को लेकर बिहार का पुलिस मुख्यालय कई बार दिशा-निर्देश जारी कर चुका है. इसमें स्पष्ट है कि अगर कोई व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार से भी हर्ष फायरिंग करता है तो उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ साथ उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट औऱ दूसरी कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाये. लेकिन पूर्वी चंपारण पुलिस इसे पंचायत चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का मामला बता रही है. पुलिस ने जयप्रकाश अस्थाना के हथियार का लाइसेंस जब्त करने की कोई कार्रवाई शुरू तक नहीं की है. लिहाजा बीजेपी जिलाध्यक्ष के भाई औऱ मुखिया पति मजे से घूम रहे हैं.