ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / बिसलेरी बॉटलिंग प्लांट में मर्डर से सनसनी, भागलपुर पुलिस मामले की जांच में...

बिसलेरी बॉटलिंग प्लांट में मर्डर से सनसनी, भागलपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी

09-Feb-2020 03:59 PM

BHAGALPUR : भागलपुर में रविवार की सुबह बिसलेरी बॉटलिंग प्लांट में मर्डर की खबर से सनसनी मच गयी। प्लांट के स्टॉफ रुम से डेडबॉडी बरामद किया गया। धारदार हथियार के जरिए बॉटलिंग प्लांट के कर्मचारी की हत्या कर दी गयी है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के रहने वाला मुन्ना ठाकुर बॉटलिंग प्लांट में बतौर ब्लोइंग ऑपरेटर तैनात था। मुन्ना ठाकुर और उसका छोटा भाई संतोष कुमार दोनों ही बिसलेरी बॉटलिंग प्लांट में काम करते थे। शनिवार की रात मुन्ना ठाकुर स्टॉफ रूम में सोने चला गया जबकि उसका भाई संतोष गार्ड रूम में सो रहा था। संतोष ने सुबह कंपनी की गाड़ी आने पर गेट खोला और इसके बाद वह स्टॉफ रूम में गया तो वहां भाई की डेडबॉडी जमीन पर पड़े देखी। इसके बाद संतोष ने तुरंत इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये मामला मर्डर का लग रहा है। पुलिस फिलहाल मामले के हरेक पहलूओं की जांच कर रही है।