Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
23-May-2021 09:37 AM
BANKA : लॉकडाउन में एक तरफ जहां शादियों में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई देती हैं तो वहीं दूसरी तरफ युवक ने मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा आज सभी जगह हो रही है. युवक बिना दहेज और बिना बैंड-बाजा और बारात के साइकिल पर सवार होकर अकेले दुल्हन के घर शादी करने पहुंच गया. युवक की इस आदर्श शादी से खुश होकर खुद BDO ने नवविवाहित जोड़े को पुरस्कृत किया.
दरअसल, बांका जिले के शंभूगंज निवासी गौतम कुमार ने लोगों के सामने आदर्श शादी की मिसाल पेश की है. बताया जा रहा है कि भरतशिला पंचायत के कंचन नगर गांव के ब्रह्मदेव तांती की पुत्री कुमकुम कुमारी की शादी सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के उचागांव के अनिल तांती के पुत्र गौतम कुमार से दो साल पहले तय की गई थी. पिछले साल भी कोरोना के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई थी. फिर इस साल जैसे ही दोनों की शादी की तारीख तय हुई, फिर लॉकडाउन लग गया.
इसके बाद गौतम कुमार ने इस लॉकडाउन में बिना दहेज और बिना बारात के शादी करने की ठान ली. गौतम के परिवार और गांव के ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने सेहरा बांधा और साइकिल से ही भरतशिला पंचायत के कंचन नगर पहुंच गया, जहां वधु पक्ष के लोगों ने उसका गर्मजोशी के साथ स्वागत कर शादी कराकर दोनों को विदाई कर दी.
इधर शंभूगंज BDO प्रभात रंजन ने खुद उचागांव पहुंचकर दम्पती गौतम कुमार और कुमकुम कुमारी को आशीर्वाद और नकद रुपए देकर पुरस्कृत किया. उन्होंने दंपती को मुख्यमंत्री विवाह योजना का लाभ दिलाने की बात कही. वहीं, CO अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद, BPRO संजीत कुमार ने भी फोन पर नवविवाहिता दंम्पती से बात कर दोनों को ऐसी शादी करने के लिए बधाई दी.