मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
02-Jan-2023 01:38 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार में एक और बेटी दहेज की बलि बेदी पर चढ़ा दी गई। दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति और उसके घर वालों ने विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गआ है। उधर, बेटी की हत्या के बाद मायके वालों के बीच कोहराम मच गया है। घटना भोजपुर के के चांदी थाना क्षेत्र स्थित चांदी गांव की है।
मृतका की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव स्थित एकाक्ष भगत के टोला निवासी सोना लाल यादव की 21 वर्षीया पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरिता की शादी वर्ष 2017 के मई माह में चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव के एकाक्ष भगत के टोला निवासी वकील यादव के बेटे सोना लाल यादव से हुई थी। शादी के ढाई साल बाद वर्ष 2020 के मई महीने में सरिता का गवना हुआ और वह ससुराल आ गई। ससुराल जाने के कुछ दिन बाद से ही उसके पति और ससुराल वालों द्वारा मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। पति और ससुराल वालों द्वारा सरिता के साथ बराबर मारपीट की जाती थी।
सरिता ने इस बात की जानकारी कई बार फोन कर अपने परिजनों को दी थी। रविवार की दोपहर भी सरिता ने फोन कर अपने भाई से कहा कि उसके पति एवं ससुराल वाले उसे पीट रहे हैं। जिसके बाद परिजन ने कहा कि वे जल्द ही उसके घर आएंगे। इसी बीच पड़ोसियों से खबर मिली कि सरिता की मौत हो गई है। परिजन सरिता के उसके ससुराल पहुंचे तो उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की जानारी मिलते ही चांदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।