ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR EDUCATION NEWS : बिहार में स्कूलों में जल्द इस पोस्ट पर आने वाली है बहाली, मंत्री ने दिया अपडेट; जानिए क्या होगी आहर्ता BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, रामविलास पासवान को लेकर सदन में हंगामा Fake Currency Case : 'लादेन' हुआ अरेस्ट, जाली नोट गिरोह का खुलासा; खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन शुरू, कई विभागों पर सवाल-जवाब और 2026-27 बजट पर चर्चा Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान

पेट्रोल खत्म होते ही युवक ने बाइक में लगायी आग, कहा-बार-बार महंगे पेट्रोल खरीदने का झंझट ही खत्म हो गया

पेट्रोल खत्म होते ही युवक ने बाइक में लगायी आग, कहा-बार-बार महंगे पेट्रोल खरीदने का झंझट ही खत्म हो गया

02-Jul-2022 04:07 PM

BUXAR: 'ना रहेगा बांस और ना बजेगी बांसुरी' यह कहावत तो आपने सुनी होगी। इसी को चरितार्थ करता एक मामला बिहार के बक्सर जिले में सामने आया है। डुमरांव में एक युवक ने अपनी बाइक में आग लगा दी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। युवक से जब पुलिस ने आग लगाने का कारण पूछा तो उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


दरअसल युवक किसी काम से जा रहा था लेकिन रास्त में ही उसकी बाइक की पेट्रोल खत्म हो गयी। इस बात से गुस्साएं युवक ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। बीच सड़क पर उसकी बाइक धू-धूकर कर जलती रही। युवक को अपनी बाइक में आग लगाते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और युवक को हिरासत में लिया।


युवक बक्सर के खारौली गांव का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। पुलिस ने जब बाइक में आग लगाने वाले शख्स से पूछा की उसने अपनी बाइक में आग बीच सड़क पर क्यों लगाई? युवक का जवाब था कि हम किसी काम से जा रहे थे तभी अचानक बाइक में पेट्रोल खत्म हो गयी। क्या करते उसे आग के हवाले कर दिये।


युवक का कहना था कि पेट्रोल इतना महंगा हो गया है कि खरीदने के लिए भी सोचना पड़ता है। बाइक में पेट्रोल भरा-भरा कर हम परेशान हो गये हैं। आज तो हद ही हो गयी पेट्रोल खत्म होने के बाद बाइक अचानक बंद हो गयी। मुझे गुस्सा आ गया इसलिए उसे स्टैंड पर खड़ा करके आग लगा दिए। युवक ने कहा कि उसे इसका कोई अफसोस नहीं है कि बल्कि खुशी है कि अब पेट्रोल खरीदने का झंझट की खत्म हो गया। उसकी बात को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी।