अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
24-Apr-2022 09:04 PM
HAJIPUR: हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हीरो बाइक एजेन्सी के मालिक बसंत सिंह के छोटे भाई ने राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाजीपुर के पासवान चौक स्थित हीरो बाइक एजेंसी के मालिक बसंत सिंह का छोटा भाई पेशे से अधिवक्ता दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी।
एसडीपीओ अंजनी कुमार समेत कई पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। लोगों का कहना था कि अपने पिता और बेटे की मौत के बाद गुड्डू सिंह काफी तनाव में रहते थे। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि गुड्डू सिंह के ऊपर काफी कर्ज था। हालांकि पुलिस घटना की हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू सिंह पिछले एक सप्ताह तक गायब थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। जिसके बाद 18 अप्रैल को वे खुद घर लौटे थे। घर लौटने के बाद आज उन्होंने अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।