बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान
16-Sep-2024 01:26 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बिहार की सियासत में अगर किसी के पलटी मारने की चर्चा होती है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा सामने आता है। विपक्ष में चाहे आरजेडी हो या बीजेपी दोनों ही दलों के नेता नीतीश कुमार को पलटीमार की उपाधि से नवाज चुके हैं लेकिन आज हुए वाक्ये ने यह साबित कर दिया कि बिहार की सियासत में मंत्री बिजेन्द्र यादव सीएम नीतीश से भी बड़े पलटीमार निकले हैं।
दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने सोमवार को पटना में बड़ी बैठक बुलाई थी। जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति क्या होगी, संगठन के साथियों के साथ उस पर मंथन होना था लेकिन, बैठक से ठीक पहले बड़ा बखेड़ा हो गया।
बैठक में शामिल होने पहुंचे जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जेडीयू दफ्तर में लगे पोस्टर में अपनी तस्वीर नहीं देखकर भड़क गए और बैठक का बहिष्कार कर वहां से निकल गए। इस घटना के बाद जेडीयू के अंदरखाने खलबली मच गई। पार्टी दफ्तर आए जदयू के सीनियर लीडर और सरकार में उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि"मैं जनता दल में नहीं हूं।"मुझे तो समझ नहीं आ रहा है की मुझे क्यों बुलाया गया है, जब मैं पार्टी का मेंबर ही नहीं हूं तो क्या फायदा बुलाने का।इसके बाद वह आगे बढ़ गए।
पार्टी के बड़े लीडर के इस बयान से बिहार की सियासत में खलबली मच गई और तरह-तरह की बातें होने लगी। इसी बीच तेजस्वी यादव का भी बयान आ गया और उन्होंने कहा कि बिजेन्द्र यादव को किसी बात से तकलीफ हुई होगी इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। बिजेन्द्र यादव के बयान के बाद कयास तेज हो गई कि वह जेडीयू छोड़ने वाले हैं लेकिन बाद में बिजेन्द्र यादव फिर से मीडिया के सामने आए और कहा कि यह सब अफवाह वाली बातें, मैंने तो मजाक किया था।