ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार से चंडीगढ़ जा रही थी बस, ड्राइवर को नींद आने से हुआ...

बिहार से चंडीगढ़ जा रही थी बस, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, 26 लोग घायल

29-Jun-2022 11:12 AM

DESK: यूपी के उन्नाव से सड़क दर्घटना की खबर सामने आई है. जहां लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त गई. बताया रहा है कि बस में सवार 26 यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं. जिनमें 3 की हालत गंभीर हैं. इन यात्रियों में 24 बिहार के रहने वाले हैं.


जानकारी के मुताबिक, बस बिहार से चंडीगढ़ जा रही थी. इसी दौरान लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई. बस में सवार 24 यात्री बिहार के रहने वाले हैं, जबकि 2 यूपी के कुशीनगर के हैं. दरअसल, चालक को झपकी लगने से तेज रफ्तार अनियंत्रित बस बीच में लगी सेंट्रल जाली को तोड़ती हुई विपरीत दिशा में पहुंचकर किनारे की एल्मुनियम वैरकेटिंग तोड़कर गहरी खाई में उतर गई. इस घटना में बस पर सवार सभी यात्री बुरी तरह घायल हो गए. 


घटना की सूचना पर यूपीडा कर्मचारी और पुलिस पहुंचें. पुलिस ने सभी घायलों को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. हालांकि प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल जिला अस्पताल में सभी घायल भर्ती हैं.