हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Nov-2019 10:18 AM
By SUMIT KUMAR
PATNA: पटना के एक सरकारी दफ्तर में नाच का आयोजन किया गया. बार बालाओं के साथ अधिकारियों ने रातभर अश्लील गानों पर ठुमके लगाये. बिहटा के फायर सेंटर में हुए इस अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो गया है.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो विश्वकर्मा पूजा की रात का है. दरअसल बिहटा के आनंदपुर स्थित फायर सेंटर के रास्ते जा रही आर्केस्ट्रा की टीम बारिश के कारण वहां रूकी थी. जिसके बाद नवनियुक्त अग्निशमन विभाग के चालकों ने उन्हें अपने कैंपस में डांस करने के लिए ठीक कर लिया. जिसके बाद नाच की महफिल सजी और फायर सेंटर के कर्मियों ने अश्लील डांस पर जमकर ठुमके लगाए. जिसका वीडियो एक जवान ने बना लिया.
कुछ दिन बाद ट्रेनिंग सेंटर में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक जवान को सस्पेंड कर दिया गया. आरोप है कि उसी जवान ने बाकी जवानों को फंसाने के मकसद से इस वीडियो को वायरल कर दिया. लेकिन फायर सेंटर में इस तरह डांस की महफिल सजाना कई सवाल खड़े करती है. वहीं इस मामले में अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.