Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी
29-Aug-2024 07:10 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम आज नालंदा के राजगीर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री बेहतर प्रदर्शन करने वाले 9 खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे। वहीं, राजगीर में भवन निर्माण विभाग और खेल विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, जयंत राज और सुरेंद्र मेहता भी अतिथि के तौर पर मौजूद होंगे।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुबह पटना से राजगीर के लिए रवाना होंगे। वहां 3 बजे आयोजित समारोह में शामिल होंगे। अगले साल से राजगीर में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता होने की उम्मीद है। बिहार सहित पूरे भारत के राष्ट्रीय खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को यहां पर प्रशिक्षण भी मिलेगा। यहां विभिन्न खेल जैसे एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ स्टेडियम, स्वीमिंग पुल, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, बैडमिंटन कोर्ट, तीरंदाजी, शूटिंग, टेबुल टेनिस, तलवारबाजी आदि खेलों के स्टेडियम का निर्माण किया गया है। राजगीर में बने क्रिकेट स्टेडियम और विभिन्न खेलों के इंडोर और आउटडोर स्टेडियम अन्तरराष्ट्रीय स्तर के बनाए गये हैं।
वहीं, राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का भी निर्माण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक 60 फीसदी काम हो चुका है। अनुमान है कि अगले साल 2025 में मार्च तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। पूरे निर्माण में 750 करोड़ के खर्च का अनुमान है। आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था।
मालूम हो कि, राजगीर में बिहार का पहला खेल यूनिवर्सिटी तैयार हुआ है। इस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन से ठीक पहले बिहार के इस पहले खेल यूनिवर्सिटी के पहले वीसी पूर्व IAS रजनीकांत को बनाया गया है। सीएम नीतीश ने पूर्व आईएएस पर भरोसा जताया है और उन्हें बिहार के पहले खेल यूनिवर्सिटी का कामान सौंपा है। रजनीकांत 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
उधर, राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर यानि 29 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार राजगीर में नवनिर्मित खेल एकेडमी का उद्घाटन करेंगे। इसके पहले निदेशक रविंद्रन शंकरण होंगे। रविंद्रन शंकरण वर्तमान में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक भी हैं। उद्घाटन समारोह के मौके पर इंडियन वीमेंस हॉकी टीम के खिलाड़ी एक विशेष प्रदर्शनी मैच खेलेंगी।
यह मैच अकादमी के नवनिर्मित एस्टोटर्फ मैदान पर होगा, जिसमें देश की चुनिंदा महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। इस खेल एकेडमी में लाइब्रेरी और स्विमिंग पूल छह ब्लॉकों में बंटी है। इसके साथ ही यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बनाने का काम चल रहा है। 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी।