Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
27-Dec-2023 04:15 PM
By First Bihar
DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहारवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने पटना के दीघा से लेकर सोनपुर तक नये 6 लेन पुल की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 3 हजार 64 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले इस पुल की मंजूरी दी गयी.
मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस पुल का निर्माण 42 महीने में पूरा हो जायेगा. इस पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगा. अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस पुल से बौद्ध सर्किट भी पूरा होगा. बोधगया और राजगीर का वैशाली से संपर्क बेहतर होगा.
बता दें कि दीघा-सोनपुर के बीच फिलहाल जेपी सेतु है जो तीन लेन का है. इसके सामानांतर नया पुल बनाने की कवायद काफी पहले से चल रही थी. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट से इस पुल को बनाने की मंजूरी दे दी. नए पुल को जेपी सेतु की दक्षिण की तरफ से गंगा एक्सप्रेसवे में जोड़ने के लिए अलग से 3.085 किमी की सड़क बनाई जाएगी. पुल निर्माण के लिए कुछ दिन पहले ही पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने मंजूरी दी थी.
सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज
जेपी सेतु के समानांतर पटना और सारण जिला के बीच गंगा नदी पर 6.925 किमी का सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज बनाया जाएगा. इसमें गंगा पर 4.556 किमी का एक्स्ट्रा डोज केवल ब्रिज बनेगा. वहीं, पुल को सड़क से जोड़ने के लिए 2.369 किमी के एप्रोच रोड का भी निर्माण होगा. गंगा में बनने वाले ब्रिज में एक से दूसरे पिलर के बीच की दूरी 125 मीटर होगी. एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज का निर्माण इसलिए किया जाता है ताकि पिलर की संख्या कम हो. ऐसा करने से निर्माण कार्य में कम खर्च होती है और कम समय में पुल बनकर तैयार हो जाता है.
जेपी सेतु के समानांतर बनने वाले इस सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज का निर्माण होने से उत्तर बिहार से पटना आने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। जेपी सेतु के बाद यह एक और नया विकल्प हो जाएगा. इससे आना जाना काफी आसान हो जायेगा. ये पुल पटना को सारण, सीवान और गोपालगंज जैसे जिलों से सीधा जोड़ेंगे. फिलहाल वहां जेपी सेतु है, जिसके नीचे रेलवे लाइन और ऊपर सड़क है. रेल पुल के उपर बने सड़क पुल को अधिक चौड़ा करना नामुमिकन था. इसलिए जेपी सेतु दो लेन का ही पुल बना.