BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
27-Dec-2021 12:15 PM
VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसको जानकार आपके रूह कांप जाएंगे. यहां जंदाहा प्रखंड में अपराध की ऐसी कहानी सामने आई है, जो किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है. यहां एक युवती को गांव के ही कुछ दबंग लोग उसके घर से जबरदस्ती उठाकर ले गए. उसके परिवार को धमकी दी कि ज्यादा हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे. दबंग अपराधियों ने लड़की की मां से कहा कि दो दिन बाद उसकी बेटी को वापस लौटा देंगे. युवती की मां जब दो दिन के बाद अपनी बेटी को वापस लेने गई तो उसको डांटकर भगा दिया.
बताया जा रहा है कि दबंगों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने नहर से उसका शव बरामद किया है. युवती की मां के इस सनसनीखेज आरोप के बाद पुलिस के माथे पर पसीना आ गया है. वहीं गांव के आम लोग भी हैरान हैं. फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी हुई है. आपको बता दें कि जंदाहा प्रखंड के तिसीऔता थाना क्षेत्र में एक नहर से उस युवती का शव बरामद किया गया है. युवती की मां ने उसकी पहचान कर ली है.मिली जानकारी के मुताबिक युवती बीते सोमवार की देर शाम से घर से गायब थी.
उसकी मां ने कुछ दबंगों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था. बताया जा रहा है कि मां ने थाने में आवेदन देकर चार नामजद व छह अज्ञात पर अपहरण व हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने नहर से युवती का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने ही वाले थें कि उसके स्वजन और स्थानीय लोग मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए शव को घर के नजदीक ही जंदाहा-कुशहर मुख्य मार्ग पर शव रख कर आवागमन रोक दिया. लोग सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं.