ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / बिहार : युवती से कई वर्षों तक हैवानियत, अश्लील वीडियो बना जीजा-साला कर...

बिहार : युवती से कई वर्षों तक हैवानियत, अश्लील वीडियो बना जीजा-साला कर रहे थे गंदा काम

04-Jul-2022 03:22 PM

NAWADA : नवादा में एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो युवक पिछले 6 वर्षों से एक युवती को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। गांव के ही दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं और लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ वर्षों से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते रहे थे। पीड़ित युवती ने दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना वारिसलीगंज थाने क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक साल 2016 में पीड़िता के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक आरोपी मोहन कुमार राज मिस्त्री का काम करने के लिए उसके घर पहुंचा था।काम करने के दौरान दोनों की नजदीकी बढ़ने लगी। मोहन अपने साले हिमांशु को भी युवती के घर काम करने के लिए अपने साथ लाने लगा था। इसी दौरान एक दिन हिमांशु ने स्नान करने के दौरान युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो बनाने के बाद हिमांशु युवती को ब्लैकमेल करने लगा।


हिमांशु के साथ उसका जीजा मोहन भी वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इस वक्त पीड़िता की उम्र 15 साल थी। नहीं चाहते हुए भी युवती को दोनों की बात माननी पड़ी। पहली बार दोनों आरोपियों ने गांव के बधार में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, इसके बाद से दोनों आरोपी जब चाहे युवती को अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। ब्लैकमेलिंग की शिकार युवती चाहकर भी परिजनों को अपनी परेशानी नहीं बता पा रही थी। लड़की जब भी विरोध करती तो आरोपी शादी का झांसा देकर उसे बरगला देते थे।


अब दोनों आरोपी लड़की से वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे भी ऐंठने लगे थे। मरता क्या न करता, युवती मां का पैसा चुराकर आरोपियों को देने लगी। इस बात की भनक लगते ही जब युवती की मां ने उससे सख्ती से पूछा तो सारी कहानी सामने आ गई। युवती की मां जब शिकायत लेकर हिमांशु के घर पहुंची तो हिमांशु के घरवालों ने गाली गलौज कर उसे वहां से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।