PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश
08-Sep-2024 11:24 AM
By SONU
KATIHAR: कटिहार में एक युवक का शव तालाब से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिन पहले मोबाइल चोरी करने के आरोप में पंचायत के मुखिया ने उसे जानवरों की तरह पीटा था। पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब युवक का शव मिलने के बाद परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उसकी हत्या मुखिया ने ही की है।
दरअसल, कटिहार में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हसनगंज प्रखंड के बलूवा पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू मोबाइल चोरी करने के आरोप में बलूवा बैरगाछी निवासी युवक फूल बाबू की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की मुखिया के द्वारा युवक को गले में गमछा डालकर पिटाई की जा रही है और स्थानीय लोग तमाशबीन बने हुए हैं।
घटना के दो दिन के बाद युवक फूल बाबू का शव हसनगंज प्रखंड के एक तालाब में बरामद किया गया है। मामले को लेकर मृतक के भाई अधिवक्ता अहमद आलम ने कटिहार एसपी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मृतक के भाई का कहना है कि मुखिया के द्वारा ही उनके भाई की पीट पीटकर हत्या की गई है इसलिए इस मामले पर मुखिया के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।