ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त

इंतजार खत्म.. RCP Singh बिहार यात्रा पर निकलेंगे, विशेष दर्जे पर बोले.. देश का हर राज्य स्पेशल स्टेस्ट मांग रहा

इंतजार खत्म.. RCP Singh बिहार यात्रा पर निकलेंगे, विशेष दर्जे पर बोले.. देश का हर राज्य स्पेशल स्टेस्ट मांग रहा

11-Feb-2022 01:05 PM

PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अपनी ही पार्टी में हाशिए पर जा चुके आरसीपी सिंह ने आज अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर तमाम अटकलों के बीच बड़ा ऐलान किया है. केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि वह बिहार दौरे पर निकलेंगे. अपनी बिहार यात्रा के दौरान आरसीपी सिंह एनडीए सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यों के बारे में जनता को जानकारी देंगे. 


पटना स्थित अपने आवास पर आरसीपी सिंह ने अपने करीबी नेताओं और समर्थकों को दावत दी थी. इसके बाद मीडिया से भी आरसीपी सिंह रूबरू हुए और इसी दौरान उन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया. आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार में अभी और काम करने की जरूरत है. राज्य के अंदर युवाओं के बीच उद्योग धंधों को लेकर भूख पैदा करने की आवश्यकता है. हमारे यहां के युवा दिल्ली और बाकी राज्यों में जाकर काम करते हैं. 


यूपीएससी जैसी परीक्षाओं मैं सफलता हासिल करने के लिए जी जान लगा देते हैं लेकिन उद्योग धंधे के पैमाने पर हम काफी पीछे हैं. बिहार में औद्योगिक क्रांति की जरूरत है. आरसीपी सिंह ने कहा कि वह एनडीए सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यो का लेखा-जोखा लेकर बिहार के आम लोगों के बीच जाएंगे. आरसीपी सिंह का यह दौरा अगले 1 साल तक चलेगा. साल भर के अंदर वह बिहार के आम लोगों के साथ संवाद करेंगे.


आरसीपी सिंह ने कहा कि सरकार कई दफे काम करने के बावजूद आम लोगों को यह बता नहीं पाती कि उनके हित में क्या-क्या किया गया है. मैं इसी काम को करने जनता के बीच जाऊंगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना या दिल्ली में बैठकर जनता के साथ कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सकता. इसके लिए जरूरी है कि जनता के बीच जाया जाए. उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपने गांव चले जाते हैं. गांव के लोगों के साथ संवाद से काफी जानकारी मिलती है.


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि हम ने साल 2010 के बाद लगातार इसे लेकर संघर्ष किया. पटना से लेकर दिल्ली तक में रैलियां की गई. पार्टी लगातार इसकी मांग करती रही लेकिन ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. आज देश के अंदर किसी भी राज्य के नेता की बात सुन लीजिए. सारे भाषण के बाद वह अपने राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग रख देता है. देश का कोई भी ऐसा राज्य नहीं जो विशेष दर्जा नहीं मांग रहा हो. ऐसे में हमें इस बात को समझ लेना चाहिए कि विशेष दर्जे की मांग के बीच कोई खिड़की खोलते हुए बिहार का कैसे विकास किया जाए. हमारी प्राथमिकता है कि बिहार का विकास होना चाहिए.




इतना ही नहीं आरसीपी सिंह ने उत्तर प्रदेश से चुनाव को लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी चुनाव को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश कुमार को असली समाजवादी बताए जाने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं कहा गया. नीतीश कुमार का कोई राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं है और यह बात बिहार ही नहीं देश के लोग भली भांति जानते हैं.