Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
05-Aug-2023 06:49 PM
By First Bihar
WEST CHAMPRAN : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जाने की नौबत नहीं आती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्चिमी चंपारण से निकल कर सामने आया है। जहां एक यात्री बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे तेज रफ़्तार बस ने बाइक सवार बाप - बेटे को रौंद डाला। जबकि इस घटना में कई यात्री बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बसंतपुर-पुरुषोत्तमपुर मुख्यमार्ग में बभनौली गांव के पास शिवलोक कंपनी की एक यात्री बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण बस बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद कर पलट गई, जिसमें बस में सवार पांच यात्री गंभीर रुप में घायल हो गए।बस की टक्कर से जख्मी पिता-पुत्र भेड़िहरवा गांव निवासी संतोष कुमार (35) एवं अंकित कुमार (12) को गंभीर चोट लगी है। इन दोनों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
वहीं, इस घटना में घायल झंझरी गांव के योगिंदर राम (45), दिउलिया गांव के दीना राम (40) तथा उनकी मां दुखनी देवी (65), पीपरपाती गांव के सबरून खातून (32) तथा जब्दी गांव की राजवंती देवी (45) का उपचार सीएचसी मैनाटांड़ में चल रहा है। दुर्घटना के बाद बस का चालक और खलासी फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक और खलासी की खोज की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, शिवलोक कंपनी की बस सुबह 7:30 बजे रामपुर से खुली। बस को 8:50 बजे मैनाटांड़ पहुंचना था, लेकिन यात्रियों को बैठाने के चक्कर में बस लेट हो गई। इस वजह से चालक ने रुट डायवर्ट कर दिया। रमपुरवा गांव के समीप से घोड़ासन तटबंध पकड़कर बाइपास बस लेकर आया। यात्री संजीव कुमार ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। बभनौली गांव के समीप सड़क के किनारे बाइक पर भेड़िहरवा गांव निवासी संतोष कुमार एवं अंकित कुमार बैठे थे। संतोष मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बस ने ठोकर मार दी। दोनों सड़क पर बेसुध हो गए और बस सड़क के किनारे पलट गई।