Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी! दो दिनों बाद पेड़ से लटका मिला पांच बच्चों के पिता का शव, इलाके में हडकंप BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां
19-May-2022 08:27 AM
PATNA: बिहार के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है, वहीं कई जिलों में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान है। बीते 24 घंटे में राजधानी समेत नौ जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। वहीं, आज कई जिलों में गर्मी से परेशानी और भी बढ़ सकती है। हालांकि, उत्तर बिहार के 12 जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो 12 जिलों में मध्यम स्तर पर बारिश हो सकती है।
ऐसे में इन 12 जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज राज्यों में तपिश में थोड़ी कमी आएगी। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा की संभावना है। बीते दिन बांका, जमुई और भागलपुर जिले में मध्यम स्तर की बारिश हुई।
दो से तीन घंटे में होगी बारिश
मौसम विभाग ने गुरुवार को अगले दो से तीन घंटों में कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में भोजपुर और बक्सर भी शामिल हैं। गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।
यह है प्रदेश का सबसे गर्म स्थान
मौसम विभाग की माने तो बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी औरंगाबाद में रहा। यहां 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज की गई। बक्सर में 43.8, रोहतास के डेहरी में 43.6, नवादा में 43.4, गया में 43.9, बांका में 40.8 जबकि पटना और नालंदा जिले के हरनौत में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। नवादा, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास और गया में कड़कड़ाती धूप के साथ लू की स्थिति भी बनी रही। आज भी कई जिलों में गर्मी से परेशानी बढ़ेगी। पटना, औरंगाबाद, गया, सिवान, बक्सर में तापमान 43 से 44 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
इन जिलों में चलेगी लू
मौसम विभाग ने बिहार के दक्षिणी भागों के बक्सर,औरंगाबाद, गया, कैमूर, रोहतास, नवादा और जमुई में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में लू चलने को लेकर चेतावनी दी गई है।