ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / BIHAR WEATHER: बिहार के सभी जिलों के लिए आज अलर्ट जारी, जानें अपने...

BIHAR WEATHER: बिहार के सभी जिलों के लिए आज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

23-May-2022 08:58 AM

PATNA: पिछले दिनों बिहार में आई तेज आंधी और पानी के बाद लगातार तीन दिनों से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सोमवार के मौसम की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने प्रदेश के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं, मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 



रविवार को पश्चिम चंपारण के बगहा में 40 मिलीमीटर, चनपटिया में 37.2, गौनाहा में 31.4, पूर्वी चंपारण के महेशी में 28.6, पताही में 24, मोतिहारी में 22.1, शिवहर जिले के तरियानी में 20.4 एवं डुमरी में 20.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, गोपालगंज, सिवान, वैशाली, कैमूर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, बांका, गया, नवादा, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय और जमुई जिले के एक दो जगहों पर बूंदा-बांदी हुई है। 



रविवार की बात करें तो बिहार के पारा में कमी दर्ज की गई है। बक्सर में सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पूरे प्रदेश का पारा औसत 30 डिग्री से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस रहा। आज भी बिहार के सभी जिलों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। हालांकि दो से तीन दिनों तक दिन के तापमान सामान्य रहेंगे।