ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में बारिश के आसार, इन शहरों में होगा आसानी चक्रवात का असर

Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में बारिश के आसार, इन शहरों में होगा आसानी चक्रवात का असर

11-May-2022 11:32 AM

PATNA: बिहार में मौसम हर दिन बदल रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान आसानी ओडिशा और आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इसकी रफ्तार में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबित बिहार में इसका प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। 


हालांकि, उत्तर पूर्व जिलों में बादलों का बनना और बारिश की गतिविधियां बनी हुई है। पटना और प्रदेश के कई शहरों का मौसम सामान्य बना रहेगा। प्रदेश में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी में हवा की स्थिति बनी रहेगी। जबकि उत्तर पश्चिम-मध्य और उत्तर पूर्व जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी अनुमान लगाए जा रहे है। मौसमी प्रभाव के कारण शुक्रवार तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दी जाएगी। 


इन जिलों में शुक्रवार तक बारिश के आसार

माना जा रहा है कि शुक्रवार तक प्रदेश के 18 जिलों के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार, शिवहर में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताकि, मंगलवार को सामान्य से दो डिग्री से बढ़कर पटना का तापमान 37.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि प्रदेश का सबसे गर्म स्थान डिहरी में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीतामढ़ी, बेगूसराय, गया, नवादा, शेखपुरा, सहरसा, अररिया, भागलपुर, सबौर, पूर्णिया के अलावा प्रदेश के बांकी भागों के तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है। 


प्रदेश के इन जिलों में हुई तापमान की बढ़ोतरी

स्थान                    वृद्धि       अधिकतम तापमान

पटना -                 0.2-        37.3 

जमुई -                 0.6-        37.4 

बांका -                 0.7-        37.1  

सुपौल -                0.9-        35.1 

फारबिसगंज -        0.1-        38.2 

कटिहार -             1.6-        37.1  

वाल्मीकि नगर -     0.2-        36.8

पश्चिमी चंपारण -   1.4-          37.9 

पूर्वी चंपारण -       1.4-         36.0 

मुजफ्फरपुर-         0.6-        33.0 

वैशाली -              3.2-         37.2 

समस्तीपुर -          0.3-         33.5

बक्सर -               1.2-         39.0  

रोहतास -             0.6-         39.2 

औरंगाबाद -          2.2-        38.8