ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar Weather Update : घर से छाता लेकर निकलें, पूरे बिहार में आज...

Bihar Weather Update : घर से छाता लेकर निकलें, पूरे बिहार में आज बारिश का अलर्ट जारी; इस दिन से होगा मौसम में सुधार

27-Sep-2024 07:00 AM

By First Bihar

PATNA : मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूरे बिहार में बारिश के आसार जताए हैं। राज्य के 4 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक राज्य में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। उसके बाद ही मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। 


दरअसल, बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश से राज्य के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की फसल के लिए यह बारिश बहुत जरूरी होती है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 14 जिलों में शुक्रवार को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, शिवहर और पश्चिमी चंपारण जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गोपालगंज, मधुबनी, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, बक्सर, भोजपुर, जमुई और बांका जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना समेत अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी होती रहेगी।


जबकि, अरवल, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण को छोड़कर राज्य के 35 जिलों में गुरुवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे ज्यादा बांका में 45 मिलीमीटर पानी गिरा। राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को दिनभर बारिश होती रही। इस दौरान तेज, तो कभी बूंदाबांदी हुई। बीच-बीच में तेज हवा भी चली। इससे पटना का मौसम सुहाना हो गया। बुधवार सुबह 8.30 बजे से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक राजधानी में 34.1 मिलीमीटर पानी गिरा। वहीं, गुरुवार दिनभर 2.9 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।