दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप
27-Mar-2022 03:22 PM
GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने दो लोगों के पास से तीन करोड़ रुपए बरामद किए हैं।
मामले में उत्पाद विभाग ने दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बरामद रुपए लखनऊ से सिलीगुड़ी ले जाए जा रहे थे। उत्पाद विभाग की टीम ने घटना का जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
हिरासत में लिए गए युवकों में कार के ड्राइवर राकेश कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे राजस्थान के बीकानेर के निवासी और लखनऊ में सुपारी कारोबारी युगल किशोर शर्मा के रुपए लेकर सिलीगुड़ी में किसी शख्स को देने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ में जुटी है।
इनकम टैक्स के अधिकारियों के आने के बाद जांच की जाएगी कि इतनी बड़ी तीन करोड़ रुपए किसके हैं और ये पैसे किस काम में इस्तेमाल होने वाले थे। एक साथ इतनी बड़ी राशि का मिलना कई सवाल खड़ा कर रहा है।