ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव

बिहार: विमानों पर ठंड और कोहरे की मार, कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानें प्रभावित, दो उड़ानें रद्द

बिहार: विमानों पर ठंड और कोहरे की मार, कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानें प्रभावित, दो उड़ानें रद्द

01-Feb-2022 01:50 PM

PATNA: पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों को ठंड और कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है। कोहरे के कारण आज सुबह 11 बजे तक पटना एयरपोर्ट पर एक भी विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। 500 मीटर से भी कम विजिबिलिटी के कारण विमानों के परिचालन में परेशानी हो रही है।


खराब मौसम के कारण आज कई विमानों को रद्द किया गया है। अहमदाबाद और पुणे की फ्लाइट को जहां रद्द कर दिया गया है वहीं दिल्ली, मुंबई और गुवाहाटी से आनेवाले विमानों को देरी से परिचालित किए जाने की सूचना है। इधर, कोरोना संक्रमण के कारण भी यात्रियों की संख्या कम देखी जा रही है, इसको लेकर भी कई विमानों को रद्द किया जा रहा है। कल भी 6 जोड़ी विमानों को रद्द कर दिया गया था। आज फिलहाल दो विमानों को रद्द किए जाने की सूचना है।


बताते चलें कि बिहार में फिलहाल ठंड काफी बढ़ गई है और शीतलहर का कहर जारी है। राजधानी पटना समेत राज्य के 19 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 फरवरी को बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों में ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में विमानों को खराब मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।