ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / news / बिहार विधानसभा में भाकपा माले का प्रदर्शन, जहरीली शराब कांड और पुलिसिया बर्बरता...

बिहार विधानसभा में भाकपा माले का प्रदर्शन, जहरीली शराब कांड और पुलिसिया बर्बरता पर नीतीश सरकार को घेरा

02-Mar-2022 10:42 AM

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष का एक बार फिर से हंगामा देखने को मिल रहा है. भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले राज्य में जहरीली शराब कांड और पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन किया है. भाकपा माले के विधायक हाथों में प्ले कार्ड लेकर विधानमंडल परिसर में प्रदर्शन करते नजर आए हैं. उन्होंने नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला है.


भाकपा माले ने आरोप लगाया है कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर पुलिसिया राज स्थापित किया जा रहा है. दलितों और अति पिछड़ों के ऊपर पुलिस दमनकारी कार्यवाही कर रही है और नीतीश सरकार को शर्म नहीं आ रही. बिहार में जहरीली शराब कांड से लगातार हो रही मौतों के लिए भी भाकपा माले ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.


भाकपा माले के विधायकों ने पुलिसिया पिटाई से अशोक मांझी और लाल बहादुर साहनी की मौत के बाद उनके परिजनों को ₹2000000 मुआवजा देने की मांग की है. मुजफ्फरपुर से लेकर औरंगाबाद तक की घटना को लेकर लगातार माले के विधायक आक्रोश में प्रदर्शन कर रहे हैं. माले नेता ने कहा कि बालू कारोबारियों का धंधा चरम पर है. यह सब पुलिस के गठजोड़ से हो रहा है. बालू माफिया का गरीबों पर हमला नहीं चलेगा. यह सब मुद्दा आज सदन के अंदर उठाएंगे.


भाकपा माले जिन मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रही है वो है.. बिहार को पुलिस राज बनाना बंद करो, राजनेता प्रशासन-शराब माफिया गठजोड़ पर कार्रवाई करो, दलितों अतिपिछड़ों पर कार्रवाई क्यों, नीतीश सरकार शर्म करो, पुलिस बालू माफिया से गठजोड़, बालू माफिया की संरक्षक गया की एसएसपी को निलंबित करो, जहरीली शराब से मारे गये लोगों के परिजनों को मुआवज़ा दो.