Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच
25-Sep-2019 09:12 AM
PATNA : बिहार की 5 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन बिखर गया है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद जिस महागठबंधन की एकजुटता के दावे नेताओं ने किए थे वह औंधे मुंह गिर गया है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला हुए बगैर ही आरजेडी ने अपने 2 उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिया है।
आरजेडी ने नाथनगर और बेलहर सीट पर अपने उम्मीदवारों का चयन कर दिया है। आरजेडी की तरफ से नाथनगर से राबिया खातून और बेलहर से रामदेव यादव को सिंबल भी दिया जा चुका है। दोनों उम्मीदवारों को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खुद सिंबल दिया है।
आरजेडी के अलावा महागठबंधन में शामिल अन्य दल अब तक सीट शेयरिंग पर बैठक के इंतजार में हैं लेकिन सहयोगी दलों को दरकिनार करते हुए आरजेडी ने 2 सीटों पर अपने कैंडिडेट भी फाइनल कर दिए हैं। नाथनगर सीट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से अपना उम्मीदवार देने की बात कही गई थी लेकिन मांझी की परवाह किए बगैर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार को सिंबल जारी कर दिया है। आपको बता दें कि राबड़ी देवी ने मंगलवार को देर शाम ही दोनों उम्मीदवारों को अपने 10 सर्कुलर आवास बुलाकर सिंबल दिया है इस मौके पर उनके साथ पार्टी के विधायक और लालू परिवार के हैं खासम खास भोला यादव भी मौजूद थे