गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
16-Feb-2021 12:50 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : आज चारो तरफ वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा की धूम है. राजधानी पटना में भी मां सरस्वती की पूजा पूरे हर्षोउल्लास के साथ हो रही है. पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के छात्रावासों में पूजा की तैयारियां की गई है.
वहीं आज बिहार विधानसभा अध्यत्र विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा में सरस्वती पूजा का आयोजन कर एक नई परंपरा की शुरूआत की है. आज बिहार विधानसभा के पुस्तकालय में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया.
इस मौके पर विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है और मां सरस्वती सबके लिए विद्या और बुद्धि का संचार करें. इसी के लिए हम लोगों ने पूजा का आयोजन किया है. हम लोग भूल गए थे, भटक गए थे. लेकिन अब फिर से लोकतंत्र के इस सबसे बड़े मंदिर में सबके लिये बुद्धि और विद्या के उद्देश्य से इस पूजा का आयोजन किया गया है
बता दें कि बिहार विधानसभा में आज पहली बार सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. विधानसभा के विस्तारित भवन में नया लाइब्रेरी हॉल बनाया गया है और उसी में पूरे विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा की गई. विधानसभा में हुए सरस्वती पूजा के आयोजन में कोई सदस्य या बड़े नेता नहीं दिखे, लेकिन विधानसभा के कर्मचारी शामिल हुए.