ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / बिहार विधानसभा में वाम दल का प्रदर्शन, मॉब लिंचिंग मामले में कार्रवाई की...

बिहार विधानसभा में वाम दल का प्रदर्शन, मॉब लिंचिंग मामले में कार्रवाई की मांग

28-Feb-2022 10:40 AM

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले वामदलों ने आज सदन पॉटी को और उसके बाहर प्रदर्शन किया है. भाकपा माले के विधायकों ने मॉब लिंचिंग मामले को लेकर आज सरकार को जमकर घेरा है. समस्तीपुर में जेडीयू नेता खलील रिजवी की मॉब लिंचिंग और हत्या के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.


भाकपा माले विधायक सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए हैं. इनमें भाकपा माले के विधायक अजीत कुशवाहा, मनोज मंजिल समेत अन्य विधायक भी शामिल रहे हैं. भाकपा माले की मांग है कि खलील रिजवी के परिवार वालों को सरकार की तरफ से ₹2000000 मुआवजा दिया जाए.


news image


भाकपा माले ने आरोप लगाया है कि नीतीश सरकार बीजेपी की नीतियों पर चल रही है. विधानसभा का भाजपाकरण किया जा रहा है. बीजेपी के इशारे पर विधानसभा में स्वास्तिक का निशान प्रतीक के स्तंभ के ऊपर लगाए जाने का भी विरोध भाकपा माले के विधायकों ने किया है. इसके अलावा भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के मुसलमानों के खिलाफ दिए भाषण पर माले विधायक मनोज मंजिल ने बचौल की सदस्यता रद्द करने की मांग की है.


बता दें कि बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी. सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे. एक घंटे तक के चलने वाले प्रश्नोत्तर काल में अल्प सूचित प्रश्न और तारांकित सवालों पर सरकार का जवाब आएगा. इसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होगी. शून्यकाल में सदन के सदस्यों की तरफ से तात्कालिक मुद्दे उठाए जाएंगे.


शिक्षा विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर विधानसभा सदस्य मनोज मंजिल, अजीत कुमार सिंह समेत चार अन्य विधायकों की तरफ से सरकार से जवाब मांगा गया है. जबकि सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, छत्रपति यादव समेत तीन अन्य विधायकों की तरफ से सरकार से जवाब मांगा गया है. उसके बाद विधानसभा के पटल पर अलग-अलग समितियों की रिपोर्ट रखी जाएगी.