Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
26-Aug-2022 07:47 AM
PATNA : स्पीकर के चुनाव को लेकर आज बिहार विधानसभा की एक दिवसीय बैठक बुलाई गई है। आज के एजेंडे में स्पीकर का चुनाव और उनका संबोधन शामिल है। सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरु होनी है और विधान सभा सचिवालय ने आज की कार्यवाही को लेकर कार्य सूची जारी कर दी है। स्पीकर के तौर पर आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी आज पद संभालेंगे। इसके पहले उन्होंने कल स्पीकर पद के लिए नामांकन कर दिया था। उनके नामांकन के बाद किसी अन्य उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं किया। लिहाजा उनके निर्वाचन की औपचारिकता ही पूरी होनी है।
अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर बनाए जाने के लिए विधानसभा सचिवालय में कुल 5 प्रस्ताव आए। इनमें पहला प्रस्ताव जीतन राम मांझी की तरफ से आया। वह अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर बनाए जाने के प्रस्तावक बने, जबकि अजीत शर्मा ने इसका अनुमोदन किया। दूसरा प्रस्ताव प्रहलाद यादव की तरफ से आया और अनुमोदन अनीता देवी ने किया। तीसरा प्रस्ताव विजय कुमार चौधरी की तरफ से आया अनुमोदन अजय कुमार ने किया। चौथा प्रस्ताव महबूब आलम की तरफ से आया अनुमोदन श्रवण कुमार ने किया और पांचवा प्रस्ताव अख्तरुल इमान की तरफ से आया और राम रतन सिंह ने इसका अनुमोदन किया। इन पांच प्रस्तावों के अलावे स्पीकर के चुनाव को लेकर कोई अन्य प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय को नहीं मिला।
आज सुबह 11:00 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी तो डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी सदन का संचालन करेंगे। डिप्टी स्पीकर ही ऐलान करेंगे कि अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद नए स्पीकर अवध बिहारी चौधरी आसन ग्रहण करेंगे और सदन में उनका पहला संबोधन होगा। सिवान से आने वाले अवध बिहारी चौधरी आरजेडी के वरिष्ठ सदस्य हैं और नई सरकार के गठन के साथ ही तय हो गया था कि वह विधानसभा में स्पीकर होंगे।