बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
06-Jun-2020 03:57 PM
PATNA : लॉकडाउन खत्म होते ही बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अब तेज हो गई है. राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ इलेक्शन कमीशन भी एक्टिव हो गया है. अनलॉक मोड में जाते ही बिहार के अंदर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मीटिंग कर रहे हैं.
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में बूथों की वेरिफिकेशन को लेकर चर्चा की गई है. मतपेटियों सहित कई मुद्दों पर बैठक अभी चल रही है. इससे पहले भी चुनाव आयोग ने सभी डीएम और एसपी को यह निर्देश दिया था कि चुनावी तैयारी के लिए चरणबद्ध तरीके से कदम आगे बढ़ाएं.
मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अब जल्द ही शुरू किया जायेगा. इसके लिए नया शेड्यूल जारी होगा. आपको बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने है. लेकिन कोरोना वायरस के कारण चुनाव को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. देश में अनलॉक की शुरुआत के साथ अब आयोग भी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आ गया है.
आयोग का फोकस सबसे पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर है. इसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ने साथ ही साथ सुधार करने और जिनका निधन हो गया है, उनका नाम विलोपित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी माना जा रहा है कि डीएम और एसपी के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं. साथ ही साथ अन्य राज्यों से ईवीएम को मंगाए जाने का काम भी शुरू किया जायेगा. अगर सब कुछ सही समय पर होता रहा तो बिहार के अंदर अक्टूबर और नवंबर महीने में चुनाव होंगे.