ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : आयोग ने बूथ वेरिफिकेशन के दिए निर्देश, EVM...

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : आयोग ने बूथ वेरिफिकेशन के दिए निर्देश, EVM के लेटेस्ट वर्जन का होगा इस्तेमाल

08-Jun-2020 07:05 PM

PATNA : देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद चुनाव आयोग लगातार बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहा है. आयोग ने आज एक बार फिर से विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने तमाम जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि वह विधानसभा चुनाव के लिए बूथ वेरिफिकेशन का काम शुरू कर दें. साथ ही साथ सभी जिलों के एसपी को अपराध से जुड़े मामलों में तत्काल अनुसंधान का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है.


आयोग ने फैसला किया है कि बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव ईवीएम के लेटेस्ट वर्जन के साथ कराया जायेगा.  अब तक के बिहार में M1 और M2 वर्जन के ईवीएम का इस्तेमाल होता रहा है लेकिन इस बार ईवीएम के लेटेस्ट वर्जन M3 का इस्तेमाल होगा. आयोग के निर्देश पर जल्द ही राज्य के बाहर से ईवीएम को मंगाए जाने की कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी.


भारत में पहली बार 1982 में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था. तब से लेकर अब तक ईवीएम के तीन अलग-अलग फॉर्मेट का इस्तेमाल किया जा चुका है. और M3 ईवीएम का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किया गया था.


आपको याद दिला दें कि चुनाव आयोग ने पिछले दिनों वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर भी तमाम जिलों के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा की थी. लगातार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को आयोग अपने मुताबिक शुरुआती रूप दे रहा है.