ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / news / बिहार विधानसभा : भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर घिरी सरकार, दागियों पर एक्शन नहीं होने...

बिहार विधानसभा : भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर घिरी सरकार, दागियों पर एक्शन नहीं होने पर BJP ने ही घेरा

28-Feb-2022 11:21 AM

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आज नीतीश सरकार अपने ही जीरो टॉलरेंस की नीति पर फंस गई. भ्रष्टाचार को लेकर सरकार जीरो टॉलरेंस का जो दावा करती है उसके बावजूद भ्रष्टाचारी अधिकारियों के ऊपर एक्शन नहीं होने का मामला आज सदन में पूरक प्रश्नोत्तर काल में बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने इस मामले को उठाया. जिसके बाद सरकार की तरफ से जवाब दिया गया.


दरअसल, बीजेपी विधायक के संजय सरावगी ने सरकार से यह जानना चाहा कि अब तक भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बावजूद सैकड़ों अधिकारियों के ऊपर विभागीय कार्यवाही क्यों लंबित है. इस मामले पर सरकार की तरफ से जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह स्वीकार किया कि लगभग 108 अधिकारियों के खिलाफ अभी मामला लंबित है. हालांकि उन्होंने सदन में यह भरोसा दिया कि वह मुख्य सचिव स्तर पर जल्द एक बैठक बुलाकर इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सेक्शन की पहल करेंगे.


भ्रष्टाचारी अधिकारियों को लेकर सदन में काफी देर तक के बीजेपी विधायक और सरकार के मंत्री के बीच सवाल और जवाब होता रहा. आखिरकार बीजेपी विधायक मांग करने लगे कि दागी अधिकारियों के खिलाफ कब तक कार्यवाही होगी, इसका भरोसा दिया जाए. सदन में मंत्री ने भरोसा दिया कि वह अपनी बात पर कायम रहेंगे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही को लेकर जल्द एक्शन दिखेगा.