ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / बिहार विधानसभा पर कोरोना का जबरदस्त अटैक, 44 कर्मचारियों के पॉजिटिव पाये जाने...

बिहार विधानसभा पर कोरोना का जबरदस्त अटैक, 44 कर्मचारियों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद 25 तक बंद किया कार्यालय

16-Apr-2021 06:13 PM

PATNA : बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों यानि विधानसभा औऱ विधान परिषद पर कोरोना का जबरदस्त अटैक हुआ है. बिहार विधान परिषद में दो कर्मचारियों की मौत होने के बाद परिषद को पहले से ही बंद कर दिया गया है. अब विधानसभा में 44 कर्मचारियों-अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उसे भी 25 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है.


विधानसभा बना कोरोना का बफर जोन
बिहार विधानसभा से मिल रही जानकारी के मुताबिक वहां आज फिर से 20 कर्मचारी औऱ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इससे पहले 24 कर्मचारी-अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं. 44 कर्मचारियों-अधिकारियों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद विधानसभा को 25 अप्रैल तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.


गौरतलब है कि इससे पहले बिहार विधान परिषद में दो कर्मचारियों की मौत कोरोना संक्रमित होने के कारण हो गयी थी. बिहार विधान परिषद में कोरोना के विस्फोट के कारण परिषद को पहले ही बंद किया जा चुका है. अब विधानसभा को भी बंद कर दिया गया है.


कई आलाधिकारी भी कोरोना संक्रमित
इस बीच कोरोना से कई आलाधिकारी भी संक्रमित हो रहे हैं. बिहार सरकार के दो और बड़े अफसरों के कोरोना संक्रमित होने की खबर आ रही है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गयी है. उधर नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली है. भागलपुर में मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ असीम कुमार दास भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं.


मिथिला विश्वविद्यालय भी बंद
उधर दरभंगा के ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय को भी बंद कर दिया गया है. पिछले दो दिनों में यूनिवर्सिटी के पांच कर्मचारियों को पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद यूनिवर्सिटी के सभी दफ्तरों को 25 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि सिर्फ आपात सेवा से जुड़े कर्मचारी ही कार्यालय आयेंगे.


गौरतलब  है कि सूबे में पिछले 41 घंटे में 40 लोगों की जान चली गई है. वहीं गुरूवार को एक दिन में 6,133 नए मामले आए हैं.