ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर

बिहार विधानसभा में लगी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग मशीन; CM,डिप्टी CM और अध्यक्ष की कार होगी चार्ज, देखें VIDEO

बिहार विधानसभा में लगी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग मशीन; CM,डिप्टी CM और अध्यक्ष की कार होगी चार्ज, देखें VIDEO

03-Mar-2020 02:08 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : अब बिहार विधान मंडल परिसर में इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग मशीन लग गयी है। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की कार अब परिसर के अंदर चार्ज हो सकेगी। सीएम नीतीश कुमार ने इलेक्ट्रिक कार पर चढ़ कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था।


बिहार विधानसभा परिसर के अंदर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग मशीन लगा दी गयी है। देखने में यह बिल्कुल किसी पेट्रोल पंप पर लगे मशीन की तरह दिखता है। लेकिन इस मशीन के जरिए इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज किया जा सकेगा। फिलहाल इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल  बिहार के सीएम नीतीश कुमार डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी कर रहे हैं । 


साल 2019 के जुलाई महीने में पहली बार CM नीतीश कुमार पहली बार इलेक्ट्रिक कार से विधानसभा पहुंचे तो ये कार अचानक चर्चा में आ गयी थी। सीएम  नीतीश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का ये अनूठा तरीका अपनाया था। इस कार की सबसे बड़ी खासियत है कि ये पॉल्यूशन फ्री है। हालांकि ये कार आम कारों के मुकाबले महंगी पड़ती है। इस कार को चार्ज करने के लिए पहले सीएम आवास पर चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। लेकिन अब विधानसभा परिसर में चार्जिंग स्टेशन बन जाने से इसका इस्तेमाल बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है। विधायकों को भी इस कार की खासियत से रुबरू कराया गया है।