ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा : स्पीकर ने बुलायी पुलिस, विधायकों को जबरदस्ती...

विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा : स्पीकर ने बुलायी पुलिस, विधायकों को जबरदस्ती हटाने की कोशिश

23-Mar-2021 04:57 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में आज हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. विधानसभा के इतिहास में बहुत कम ऐसे मौके आए हो जब अध्यक्ष को बाहर से पुलिस से बुलानी पड़ी हो. आज विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके ही चेंबर में बंधक बना लिया. तो विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पुलिस बुलाई है.


विधानसभा इस वक्त पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. बड़ी तादाद में पुलिस बल विधानसभा भवन पहुंचे हैं. रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी विधानसभा लाए गए हैं. इस वक्त विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर धरने पर बैठे विपक्षी विधायकों को वहां से हटाए जाने की कोशिश हो रही है. 


विधानसभा में पुलिस विधेयक के विरोध में विपक्ष ने आज जोरदार हंगामा किया है. इसके बाद विपक्षी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल आउट करा दिया था. विपक्ष के विधायक के स्पीकर चेंबर के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं. 4:30 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होनी थी लेकिन बंधक बने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं पहुंच पाए. आखिरकार उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी है. सदन की सुरक्षा में मार्शल तैनात रहते हैं लेकिन मार्शल की संख्या कम होने की वजह से अतिरिक्त पुलिस बल मंगानी पड़ी. 


शाम 5 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई और यहां हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है.