Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले
23-Mar-2021 05:44 PM
PATNA : नीतीश सरकार के बिहार विशेष सशस्त्र के खिलाफ विधानसभा के बाहर से लेकर अंदर तक जो कुछ हुआ उसने लोकतंत्र को तार-तार कर दिया. सदन के बाहर पुलिस विधायकों को लात-जूतों से पीट रही थी. उधर सदन के अंदर उससे कम शर्मनाक वाकया नहीं हुआ. विपक्षी विधायकों ने आसन से बिल की कॉपी छीनकर फाड़ दी. सदन की कार्यवाही स्थगित हुई और फिर सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के विधायकों के बीच मारपीट हो गयी. इस मारपीट में राज्य सरकार के दो मंत्री भी शामिल थे.
सदन के अंदर शर्मनाक वाकया
दरअसल नीतीश कुमार के विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के खिलाफ आक्रोशित विपक्ष के विधायक सदन के बाहर अध्यक्ष के कमरे को घेर कर बैठे थे. उन्हें पुलिस पीट कर हटा रही थी. इस बीच सदन की कार्यवाही शुरू करा दी गयी. अध्यक्ष बाहर फंसे थे लिहाजा अधिशासी सदस्य प्रेम कुमार को आसन पर बिठाया गया औऱ कार्यवाही शुरू की गयी. आसन पर बैठ प्रेम कुमार ने बिहार सशस्त्र पुलिस विधेयक को पास कराना शुरू कर दिया.
इसी बीच आरजेडी के एक विधायक आसन के पास पहुंचे औऱ प्रेम कुमार के हाथों से बिल की प्रति छीन ली. विपक्षी विधायक ने प्रेम कुमार के हाथों से बिल की कॉपी छीन कर फाड़ डाली. प्रेम कुमार विपक्षी विधायक की हरकत देख कर भौंचक्के रह गये.

इसी बीच सत्ता पक्ष के बेंच की ओऱ से राजद के एक विधायक सदन में आ पहुंचे. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. सदन की कार्यवाही स्थगित हो गयी थी. ये वाकया उसके बाद का था. सत्ता पेक्ष के बेंच की ओऱ से सदन में आये आरजेडी के विधायक से राज्य सरकार के दो मंत्री समेत जेडीयू-बीजपी के कई विधायक उलझ गये. दोनों के बीच हाथापायी होने लगी. लेकिन आरजेडी विधायक अकेले थे. लिहाजा सत्ता पक्ष के विधायकों ने उन्हें जमकर धोया. राज्य सरकार के एक मंत्री खुद आरजेडी के विधायक को धक्का मार रहे थे. सत्तारूढ़ विधायकों की टोली आरजेडी के विधायक को धक्का के साथ साथ चांटें मारते हुए सदन के बाहर ले गये. हालांकि सदन की कार्यवाही स्थगित थी.
क्यों हो रहा है नीतीश के नये विधेयक का विरोध
दरअसल नीतीश कुमार ने बिहार मिलिट्री पुलिस यानि बीएमपी को विशेष सशस्त्र पुलिस में तब्दील करने का विधेयक लाया है. इसमें पुलिस को बिना वारंट गिरफ्तारी के साथ साथ किसी की भी तलाशी लेने का पॉवर दिया गया है. विपक्ष इसे काला कानून बताते हुए इसका जमकर विरोध कर रहा है. कल ही पूरे राज्य में माले कार्यकर्ताओं ने बिल की प्रति जलायी थी. आज सदन में इसके खिलाफ ही भारी हंगामा हुआ.