चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
23-Mar-2021 04:52 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में आज अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिल रही है. पुलिस विधेयक के खिलाफ सदन में हंगामा कर रहे विपक्षी विधायकों को मार्शल आउट कराए जाने के बाद विपक्ष के विधायक के स्पीकर चेंबर के बाहर धरने पर बैठे हैं. जिसके कारण 4:30 बजे शुरू होने वाली सदन की कार्यवाही अब तक शुरू नहीं हो पाई है. खबर लिखे जाने तक विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अपने चेंबर से निकलकर सदन में नहीं पहुंच पाए. लगातार घंटी बजती रही और सत्तापक्ष के विधायक के सदन में बैठ कर कार्यवाही शुरू होने का इंतजार करते रहे.
दरअसल विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर विपक्षी विधायक के धरने पर बैठे हैं, जिसकी वजह से विजय कुमार सिन्हा सदन के अंदर नहीं जा पा रहे हैं. बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने सचिवालय थाना को फोन कर अतिरिक्त पुलिसबल को बुलाया है.