ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / मानसून सत्र : विधान परिषद की कार्यवाही का अनिश्चित काल के लिये स्थगित

मानसून सत्र : विधान परिषद की कार्यवाही का अनिश्चित काल के लिये स्थगित

30-Jul-2021 01:35 PM

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन आज विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई. विधान परिषद में भोजन अवकाश के पहले सदन की कार्यवाही हुई. इस दौरान प्रश्न उत्तर काल से लेकर शून्यकाल तक की कार्यवाही हुई. ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब लिया गया. इसके साथ विधान परिषद के लिए तय किया गया कार्यक्रम खत्म हो गया. विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. 


सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जरूरी जानकारी दी. सभापति ने बताया कि इस सत्र में कुल 5 बैठकों का आयोजन किया गया था. इस सत्र के लिए कुल 183 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई. इनमें से 160 प्रश्नों को स्वीकृति प्रदान की गई. कुल 75 प्रश्न उत्तर लिए गए. वर्तमान सत्र के लंबित प्रश्नों को आगामी सत्र में सदन की मेज पर रखते हुए सरकार ने अनुशंसा की. इस सत्र के लिए ध्यानाकर्षण की कुल 38 सूचनाएं प्राप्त की गई. वहीं विशेष ध्यानाकर्षण सूचनाएं सदन के कार्यक्रम पर लाए जाने के लिए स्वीकृत हुई. सभी सूचनाएं थी वह भी उचित की गई. 



बात की जाए शून्यकाल की तो कुल 39 सूचनाएं प्राप्त की गई जिनमें से 38 सूचनाओं के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया और एक सूचना स्वीकृत की गई. वहीं, निवेदन की कुल 44 सूचनाएं प्राप्त हुई. सभी सूचनाएं स्वीकृत की गई. सभी 44 निवेदनों को सदन की सहमति से निवेदन समिति के सुपुर्द किया गया. इस सत्र में नेशनल ई विधान यानी कि नेवा के माध्यम से सदस्यों द्वारा छह तारांकित प्रश्न, 18 तारांकित प्रश्न और 3 अल्प सूचित प्रश्न दिए गए. नेवा के माध्यम से कुल 47 तारांकित और 11 अल्प सूचित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए हैं.