बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
12-Feb-2022 03:58 PM
DARBHANGA : दुनियाभर में वेलेंटाइन वीक चल रहा है. और इसी वीक 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा. ऐसे में बिहार के दरभंगा का एक युवक काफी चर्चे में है. यह युवक ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट का डिस्प्ले लेकर शहर भर में घूम रहा है. इसके जरिए से लोगों को प्यार का संदेश दे रहा है.
उसने दरभंगा के राजकिला, चर्च, दरभंगा टॉवर और बिग बाजार समेत कई भीड़भाड़ वाली जगहों पर इस पोस्टर के साथ तस्वीर खिंचवाई है. और इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें इस तस्वीरों में नजर आ रहा युवक प्रियांशु है. वह दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स फैकल्टी के पांचवें सेमेस्टर का स्टूडेंट है. और इसने क्रिसमस के मौके पर भी दरभंगा चर्च के सामने 'फ्री हग' कैंपेन चलाया था. और तो और यूपी के बनारस में भी पिछले माह जनवरी में ऐसा कैंपेन चला चुके हैं.
इस कैंपेन में लोगों ने युवक को काफी सराहा है. प्रियांशु अपनी इस मुहिम के साथ युवाओं और लोगों को कई सामाजिक समस्याओं को लेकर जागरूक करते हैं. प्रियांशु ने बताया कि वेलेंटाइन वीक में उनका मकसद वैसे लोगों और युवाओं को प्यार का संदेश देते है जो अकेलापन महसूस करते हैं. वे इस डिस्प्ले के माध्यम से उनके चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं. साथ ही वे युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि केवल ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में अपनी जिंदगी का अनमोल समय न गंवाएं. बल्कि देश के लिए अपनी जवानी का उपयोग करें.
प्रियांशु ने बताया कि राजकिला जैसी जगह पर ऐसी तस्वीर खिंचवाकर वायरल करने का उनका मकसद बर्बाद हो रही धरोहरों के संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है. उन्होंने कहा कि दरभंगा राजकिला महाराजा ने बनवाया था. उन्होंने कहा कि इस जगह पर उनकी तस्वीर देखनेवालों की नजर इसकी खस्ता हालत पर भी जाएगी. बता दें इसी मकसद से उन्होंने राजकिले के पास ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट तस्वीर खिंचवाकर वायरल की है.