BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
19-Feb-2022 03:20 PM
HAJIPUR : केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने वैशाली में कहा कि अब किसानों की उपज का वैल्यू एडिशन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इससे किसानों को काफी फायदा होगा और उनकी आय बढ़ेगी। गिरिराज सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वैशाली पहुंचे थे। यहां उन्होंने किसानों के साथ बैठक कर किसानों की समस्या को सुना।
इस दौरान उन्होंने किसान चाची सहित कई अन्य किसानों से भी मुलाकात की। खासकर मधुपालकों, लघु कृषक संगठनों के साथ बैठक और समीक्षा कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने किसानों के लिए एक वैल्यू एडिशन की बात कही। जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।
गिरीराज सिंह ने कहा कि पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री बना तो मुझे मालूम हुआ कि बिहार में एक कपाट का ऑफिस है, लेकिन वहां कोई काम नहीं हो रहा है। क्योंकि इसका एक दूसरा मिशन था जो बंद हो चुका है। अब एक नए मिशन के साथ किसानों की उपज का वैल्यू एडिशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि घर-घर रोजगार के अवसर और उसका मार्केट से लिंक हो। जिससे वैल्यू एडिशन बनेगा चाहे वह केला का हो, बांस का हो, आचार का हो अथवा खाद बनाने का हो इन सारी चीजों को लेकर काम होगा। पापड़, तिलोरी, बड़ी आदि योजनाओं का भी वैल्यू एडिशन बनेगा। जिससे प्रत्यक्ष रूप से किसानों को इसका लाभ मिलेगा और उनके उत्पादों का वैल्यू एडिशन होने से किसानों की आय बढ़ेगी।