PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?
19-Oct-2022 08:05 PM
MUZAFFARPUR: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के स्टोर में रखीं दस लाख छात्रों की कॉपियां बर्बाद हो गयी है। देखभाल के अभाव में इन कॉपियों में दीमक लग गए हैं। विश्वविद्यालय में छात्रों की कॉपियां पुराने परीक्षा भवन और कम्युनिटी हॉल में फेंकी हुई हैं। हर परीक्षा के बाद यहां कॉपियों को डंप कर दिया जाता है। विवि से जुड़े लोगों ने बताया कि अभी स्टोर में 25 से 30 लाख कॉपियां रखी होंगी। कॉपियों का अंबार सा लगा हुआ है जहां सांप भी निकल जाते हैं। स्नातक से लेकर पीजी तक की कॉपियां स्टोर में बेतरतीब तरीके से फेंकी गयी हैं। कॉपियों के फेंके जाने से छात्रों को भी नुकसान हो रहा है।
परीक्षा के बाद स्टोर में रखी गई कई सत्र की कॉपियां गायब हो गई हैं। दूसरी तरफ, कॉपियों के नहीं मिलने पर छात्रों को औसत अंक दिए जा रहे हैं। परीक्षा बोर्ड की बैठक में कई बार नंबर पर आपत्ति करने वाले छात्रों को औसत अंक देने का फैसला लिया जा चुका है। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में नियम है कि तीन वर्ष तक छात्रों की कॉपियां सही से रखी जाएं, ताकि अगर किसी छात्र को अपने नंबर पर आपत्ति हो तो वह नंबर बढ़ाने लिए आवेदन कर सकता है।
आवेदन के बाद कॉपियों में नंबर की फिर से गणना की जाती है। लेकिन, बिहार विवि में नई और पुरानी कॉपियां एक साथ फेंकी हुई हैं। अगर किसी की जल्दी कॉपी ढूंढ़नी हो तो वह दस दिन से पहले नहीं मिल सकती है। छात्रों को आवेदन करने के 10 से 15 दिन बाद कॉपियां अब उनके ईमेल पर भेजी जाती हैं। कॉपियों को देखने के लिए छात्रों को आरटीआई के तहत आवेदन करना होता है। उनकी कॉपियों को खोजने की प्रक्रिया बीआरए बिहार विवि में शुरू होती है।