अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
08-May-2022 10:31 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM: इन दिनों लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला रोहतास जिला के डेहरी की है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर दहाऊर में एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि आर्टिका कार में सवार 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। मृतक राहगीर भी हो सकते हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगो ने बताया कि डेहरी की तरफ से आ रही कार से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए।
सुचना पर पहुंची जेसीबी ने मृतकों को गाड़ी से निकला। पुलिस तीनों मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस हादसे के बाद एनएच पर जाम की स्थिति बन गई। ऐसे में एनएचएआई की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगो से पूछताछ भी कर रही है।