ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार: ट्रेन के आगे कूदकर एक अधेड़ ने दे दी जान, कई घंटे...

बिहार: ट्रेन के आगे कूदकर एक अधेड़ ने दे दी जान, कई घंटे तक ट्रैक पर पड़ी रही लाश और उस पर गुजरती रही ट्रेनें

15-Jan-2022 07:55 PM

BHAGALPUR: भागलपुर में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ट्रेन के सामने कूदकर एक अधेड़ ने अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेल थाना पुलिस और हबीबपुर थाने की पुलिस पहुंच गई लेकिन दोनों थानों के बीच घंटों सीमा विवाद चलता रहा। इस दौरान लाश रेलवे ट्रैक पर यूं ही पड़ा रहा और ट्रेनें लाश के ऊपर से गुजरती रहीं। पुलिस कर्मियों ने शव को ट्रैक से हटाने की कोशिश तक नहीं की। 


कुछ देर बाद शव की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज नया टोला निवासी 55 वर्षीय मो. सकुर के रुप में हुई। मो. सकुर मजदूरी किया करते थे। घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो आनन-फानन में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गये और हंगामा करने लगे।  


मृतक के परिजन इस बात से गुस्साएं थे कि रेलवे ट्रैक पर कई घंटे से लाश पड़ा था उसके ऊपर से कई ट्रेने गुजर गयी लेकिन किसी पुलिस कर्मियों ने लाश को उठाकर किनारे रखना मुनासिब नहीं समझा। सीमा विवाद के कारण पुलिस कर्मियों ने लाश को हाथ भी नहीं लगाया. 


वही रेल थाना पुलिस ने बताया था कि मामले की जानकारी मेमो भागलपुर स्टेशन मास्टर को दिया गया था। इसके बाद ट्रैक पर रेल परिचालन बंद कर देना चाहिए था लेकिन इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन जारी रखा गया।  


रेलवे ट्रैक पर हंगामे के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर चले गये। वही भागलपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर साहेबगंज निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की कटने से मौत हुई थी। इसकी सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। इलाका जिला पुलिस के क्षेत्र में आता है। 


घटनास्थल पर पहुंचे हबीबपुर थाना पुलिस ने भी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा। जिसके कारण परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस के प्रति लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त था। परिजन इस बात से हैरान थे कि कई घंटे तक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ी थी लेकिन किसी ने शव को हटाने की कोशिश नहीं की। सीमा विवाद को लेकर शव को ट्रैक पर ही छोड़ दिया गया जो कही से भी उचित नहीं था।