ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / news / बिहार: ट्रैफिक जवान ने काट दिया SDM का चालान, नियमों का उल्लंघन करने...

बिहार: ट्रैफिक जवान ने काट दिया SDM का चालान, नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया इतने का जुर्माना

30-Dec-2023 04:37 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है हालांकि अधिकारियों और नेताओं के ऊपर ट्रैफिक नियम लागू नहीं होते हैं। ट्रैफिक नियमों में छूट मिलने के कारण अधिकारी और नेता उसका खुलकर उल्लंघन भी करते नजर आते हैं हालांकि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना गोपालगंज एसडीएम के ड्राइवर को भारी पड़ गया। ट्रैफिक जवान ने एसडीएम की गाड़ी का चालान काट दिया।


दरअसल, नया साल के जश्न में सुरक्षा को लेकर पुलिस का वाहनों का सघन जांच अभियान चला रही है। सभी गाड़ियों की रोक-रोककर उसकी चेकिंग की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। गोपालगंज में वाहनों की जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एसडीएम की गाड़ी का ही चालान काट दिया हालांकि वह एसडीएम की निजी गाड़ी निकली।


गोपालगंज एसडीएम की गाड़ी के ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था और वह सीट बेल्ट लगाए बिना ही गाड़ी चला रहा था। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत एसडीएम की गाड़ी का एक हजार रुपए का चालान काट दिया। शायद यह पहला मौका है जब ट्रैफिक पुलिस ने किसी सरकारी अधिकारी की गाड़ी का चालान काटा है। पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि नियम सबके लिए बराबर हैं, जो नियम का पालन नहीं कर रहे हैं उनका चालान काटा जा रहा है।